N.H. 52, Bhadhadar, Sikar (Raj.) - 332315

SWAMI KESHWANAND CONVENT SCHOOL

  • CALL NOW

    9829219402, 9414038502

News View all

Notice : A.I. लैब का किया उद्घाटन

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला सीकर के जिलाध्यक्ष भागीरथ सारण का केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर में भव्य स्वागत, A.I. लैब का किया उद्घाटन
सीकर। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, जिला सीकर के अध्यक्ष भागीरथ सारण का केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह, भढाडर सीकर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात् जिलाध्यक्ष भागीरथ सारण द्वारा संस्थान में अत्याधुनिक AI (Artificial Intelligence) लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होंगी। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि एआई लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण एवं डिजिटल कौशल विकास का तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे प्रतिस्पर्धात्मक युग में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह ढाका, चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह, व्याख्याता कमल किशोर कटारिया, पीआरओ रफीक खान, आईटी हेड राकेश सैनी सहित प्रबंधन सदस्य उपस्थित रहे।