N.H. 52, Bhadhadar, Sikar (Raj.) - 332315

SWAMI KESHWANAND CONVENT SCHOOL

  • CALL NOW

    9829219402, 9414038502

News View all

Notice : केशवानन्द में स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन

केशवानन्द में स्पोर्ट्स मीट 2025 का भव्य आयोजन
सीकर : एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द कॉन्वेंट स्कूल में स्पोर्टस मीट 2025 का शानदार आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका के द्वारा ध्वजारोहण और मशाल प्रज्ज्वलन के साथ किया। संस्थान निदेशक ने बताया कि कि ऐसे खेल आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इसके बाद खिलाड़ियों ने अनुशासन और एकता का संदेश देते हुए आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसके साथ ही सम्पूर्ण केशवानन्द परिसर खेल भावना से गूंज उठा। संस्थान में यह आयोजन बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। इस वार्षिक खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान पूरा परिसर जोश, उमंग और प्रतिस्पर्धा की भावना से सराबोर नजर आया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दौड़, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई इनडोर और आउटडोर खेल शामिल रहे। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया। इस अवसर पर संस्थान चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह, कैम्पस हैड राहुल ढाका ने विजेता खिलाड़ियों को 467 मैडल वितरित किये जिनमें 198 गोल्ड मैडल, 186 सिल्वर मैडल एवं 83 ब्रांज मैडल  पहनाकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रहा।